मेघनगर से भूपेंद्र बरमण्डलिया की रिपोर्ट-

भारतीय जनता पार्टी वैसे तो महिलाओं को उचित सम्मान देने वाली पार्टी है ही लेकिन प्रदेश की मंशा अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मोउत्सव कार्यक्रम सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ महिला जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश द्वारा दी जा रही योजनाओं के साथ-साथ  मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव सेवा के रूप में झाबुआ जिले के 17 मंडलों में विधिवत रूप से सोमवार को दोपहर 1 बजे पूरे जिले के 17 हो मंडलो में सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा एवं उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह से आगे बढ़ना है संबंध में उचित जानकारी भी दी जाएगी। उक्त आयोजन में भाजपा प्रदेश संगठन अध्यक्ष  सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं महिला मोर्चा प्रदेश अधयक्ष लता एलकर भाजपा के अनुभवी जिला अध्यक्ष दौलत भावसार व सगठन के पूर्णकालिक  गेंदालाल बामनकर के नेतृत्व में उक्त आयोजन को संपादित महिला मोर्चा जिला झाबुआ के तत्वधान में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *