मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा में स्थानीय शंकर मंदिर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मोत्सव सेवा दिवस के रूप में मनाया। उक्त आयोजन में लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं को एकत्रित कर उनका कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, मेघनगर की जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाबर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, मेघनगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,नेहा परमार, नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा राधा ब्रजवासी, महिला मोर्चा की नगर मंत्री रइसा, युवा मोर्चा के रोहित झामर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलन कर जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही सभी भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई व समस्त कार्यकर्ता ने राम रोटी दरबार में भी अपनी सेवाएं दी। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ जिले के 17 मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्षों के द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव सेवा दिवस के रुप में मनाया गया। Post navigation भाजपा महिला मोर्चा सेवा दिवस के रूप में मनाएगा मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव रोटरी क्लब अपना की कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष महेश प्रजापति, सचिव रूपेंद्र राठौड़ मनोनीत