भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अधिवेशन शुक्रवार से गांधीनगर के पास अडालज स्थित त्रिमंदिर में आरंभ होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। सीतारमण के साथ-साथ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे उपस्थित रहेंगे। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि 22 दिसंबर के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सभी राज्यों से 500 से ज्यादा महिला कार्यकर्ता व गुजरात से 20 हजार महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी इससे पहले सुबह 9 बजे देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला प्रतिनिधियों की विभागीय बैठक आयोजित होगी। एक साथ छह विभागों में देश के विभिन्न पदाधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगी। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी सत्र में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद विचार-विमर्श किया जाएगा और वर्ष 2019 में आयोजित लोकसभा चुनाव के तहत विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार में सात केन्द्रीय महिला मंत्री हैं। जिनमें दो महिला मंत्री अतिमहत्वपूर्ण सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति में हैं। देशभर में छह महिला राज्यपाल अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सुमित्रा महाजन अपनी सेवा दे रहे हैं। तमिनलाडु में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महिला हैं। भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, जिला पंचायत, नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर महिलाएं कार्यरत हैं।भानपुरिया ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं अमल में लाई गई हैं। इनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, ट्रिपल तलाक प्रतिबंध व मातृवंदना योजना जैसी कई योजनाओं को पूरे देश में अच्छा प्रतिसाद मिला है। इस अधिवेशन के लिए कई तरह की श्रेणियां तय की गई है। अधिवेशन खत्म होने के बाद 23 दिसम्बर को भाजपा की महिला कार्यकर्ता विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने जाएगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में झाबुआ जिले से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुशीला प्रेमसिंह भाभर, जिला उपाध्यक्ष सुनीता पवार, जिला उपाध्यक्ष फुंदीबाई मेडा, जिला उपाध्यक्ष सारिका राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सुनीता टेलर, जिला महामंत्री कुंता सोनी, जिला महामंत्री राधा वसुनिया, जिला मंत्री अर्चना शर्मा, जिला मंत्री सायरा खान, जिला मंत्री रामकन्या मखोड, जिला मंत्री पूनम भटेवरा, जिला मंत्री सुनीता राठौड़, जिला मंत्री सुनीता पाटीदार आदि महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी राष्ट्रीय अधिवेशन मिशन 2019 में अहमदाबाद में शिरकत करेगी।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *