मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के 7 मंडल मदरानी, खवासा, नौगांवा,थांदला ग्रामीण, कुंदनपुर, थांदला नगर, रानापुर ग्रामीण उपरोक्त सभी मंडलों की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया से अनुमोदित कर समस्त भारतीय जनता पार्टी उक्त 7 मंडल अधयक्ष से विचार विमर्श कर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष 7 मंडल एवं उनके अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी की घोषणा की गई जो कि इस प्रकार है महिला मोर्चा मंडल थांदला ग्रामीण से अध्यक्ष पद हेतु शामली भारत सिंह कटारा व महामंत्री हेतु हवली पार्था मुणिया, नोगावा मंडल से अध्यक्ष पद पर पुष्पा श्याम लाल परमार एवं महामंत्री जानी लल्लू सिंह चोपड़ा, कुंदनपुर मंडल से अध्यक्ष पद हेतु शारदा अंसी मेडा एवं महामंत्री पद हेतु अनु नरवर सिंह मेडा, मदरानी मंडल से अध्यक्ष पद हेतु पार्वती नटवर गारी एवं महामंत्री पद हेतु समूड़ी बोदरा पारगी, थांदला नगर से अध्यक्ष पद हेतु लीला मीकू डामोर महामंत्री पद हेतु संतोष कारीगर, रानापुर ग्रामीण हेतु अध्यक्ष पद बसंती वसुनिया महामंत्री पद हेतु सविता राजू सिंगार, खवासा मंडल अध्यक्ष ममता राजेश जाट, महामंत्री पद हेतु ममता कांतिलाल भटेवरा की विधिवत घोषणा की गई जिसकी प्रति प्रदेश महिला मोर्चा कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर एवं कार्यालय मंत्री भावना सिंह अनुमोदित किया गया। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी साक्षी गुप्ता द्वारा दी गई। Post navigation फुटतालाब की धरती को भगवान ने चुना हैं : हंसराज हंस जयस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन