दीपक जैन, कल्याणपुरा झाबुआ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो जाने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच चुनाव संपन्न कराने के लिए तिथि घोषित करने के बाद 25/7/22 को पीठासीन अधिकारी ने ग्राम पंचायत के उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न कराया है। जिसमें प्रकाश राठौर को सभी पंचों की सहमती से निर्विरोध उपसरपंच चुना गया है। ग्राम पंचायत के 20 पंच उपस्थित रहे। जिसमें पीठासीन अधिकार शंकर सिंह कनेश ने बताया कि सभी पंचों की सहमती से निर्विरोध उपसरपंच नियुक्त किया गया है। नवीन उपसरपंच को प्रमाण पत्र दिया गया। सभी पंचों ने व ग्रामीणों ने नवीन उपसरपंच को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर और ढोल ढमाकों के साथ जीत की खुशी मनाई है। प्रकाश राठौर ने कहा कि मैं सभी पंचों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे निर्विरोध उपसरपंच चुना है। मैं उप सरपंच बनने के बाद ग्राम पंचायत में विकास के कार्य करवाना मेरी पहली प्रथमिकता रहेगी और सभी पंचों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहूंगा और पंचायत को आगे बढ़ाऊंगा। Post navigation दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, पिता पुत्री की हुई मौत, परिजन ने किया हंगामा हाथ में तिरंगा लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च