दीपक जैन, कल्याणपुरा वाहन दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसा कल्याणपुरा के समीप हुआ। घटना बुधवार शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश डामोर निवासी मुंडत और पत्नी शारदा डामोर और अपनी बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर झाबुआ जा रहे थे। तभी कल्याणपुरा थाना के ग्राम खेरमाल हनुमान मन्दिर के पास रात करीब 9 बजे तूफान वाहन Mp 13 ba 4835 ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे 4 साल की बालिका कविता डामोर की मौके पर मौत हो गई। साथ पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए थे। जिन्हें परिजन दाहोद लेकर जा रहे थे की रास्ते मे ही घायल महेश डामोर ने दम तोड़ दिया। थाना परिसर में शव रखकर बैठे परिजन। पत्नी शारदा डामोर का इलाज दाहोद के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे के अगले दिन गुरुवार को सुबह गुस्साए परिजनों ने पिता पुत्री की लाश कल्याणपुरा थाना परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने परिजनों काफी समझाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम करवाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। Post navigation भाजपा समर्पित उम्मीदवार ने किया जीत का दावा, समर्थको ने निकाला विजय जुलूस भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश राठौर बने निर्विरोध उपरसपंच