BJP_election_symbol.svgझाबुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा बुधवार को भाजपा मंडल पेटलावद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है । पेटलावद मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौर के अलावा दो महामंत्री के पद पर प्रकाश मुलेवा पेटलावद एवं सुखराम मोरी कसारबर्डी को नियुक्त किया गया। मंडल में फुंदीबाई मेडा सारंगी, दुर्गादास राठौर माटापाला, भंवरसिंह गेहलोत करवड, भेरूलाल पाटीदार रामगढ, हिंदुसिंह मावी,गामडी एवं मुकेश राणा सातेर को उपाध्यक्ष बनाया गया है । इसी तरह मंडल मंत्री के पद पर हरिसिंह बारिया नहारपुरा, सुभाष राठौर करडावद, तेजमल सोलंकी बडी देहण्डी, नंदलाल पाटीदार अनंतखेडी एवं नानूराम भूरिया कागलखोह को दायित्व सौपा गया। मंडल के कोषाध्यक्ष संदीप माण्डोत बामनिया रहेगें, नगराध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया पेटलावद को बनाया गया। कार्यालय मंत्री का दायित्व भारतसिंह चैहान पेटलावद को तथा मीडिया प्रभारी का दायित्व लोकेन्द्रसिंह परिहार पेटलावद को सौपा गया है। इसके अलावा पेटलावद मंडल में 21 कार्यकारिणी सदस्यों एवं 16 विशेष आमंत्रितों के नामों की भी घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *