भूपेंद्र नायक, पिटोल

आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार के आदेश अनुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आज भाजपा मंडल पिटोल द्वारा खेल मैदान के पास में बने हॉल में पिटोल मंडल में कुल 15 पंचायतें आती है जिसमें 10 पंचायतों पर भाजपा ने जीत दर्ज की सभी सरपंच बीजेपी से जीते वही दो सरपंच कांग्रेश के थे उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

जिला पंचायत में वार्ड क्रमांक 2 के जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला जनपद सदस्य प्रियल मेडा जिला पंचायत सदस्य गीता चौहान,  नवनिर्वाचित सरपंच और जनप्रतिनिधियों का पिटोल मंडल के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि   हरु भूरिया, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय डामोर, पूर्व मंडी डायरेक्टर जगदीश बडदवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ठाकुर, भानु भुरिया, विनोद पंचाल, पिटोल मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़, आदि नेताओं ने इन नवनिर्वाचित सरपंच सरपंचों जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार नारियल देकर स्वागत किया। सांसद महोदय ने हमारे देश की आजादी में हुए देश के सेनानियों का योगदान तथा देश की सीमा पर  लड़ते लड़ते शहीद हुए गुमनाम सैनिकों को याद करते हुए तिरंगे के महत्व को बताया। भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने भी अपने तिरंगे के प्रति उत्कृष्ट उदबोधन प्रेषित किया। सभी वक्ताओं द्वारा 13 से 15 अगस्त तक सम्मान के साथ हमारे देश की शान तिरंगे को हर घर मैं लहराए जाने की अपील की तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कहा कि आपका दायित्व बनता है कि आपके गांव में फलियों में नगर में हर घर तिरंगा लगाया जाए इस कार्यक्रम के पश्चात आभार प्रदर्शन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान द्वारा किया गया।

सरपंचों ने रखी सांसद के सामने गांव के विकास करने की  मांग दिया संसद में आश्वासन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद  पिटोल में पधारे सांसद महोदय के सामने पिटोल एवं आसपास के गांव की गांव के जीते हुए सरपंचों ने अपने गांव की विकास के लिए सांसद महोदय के सामने मूलभूत सुविधाओं में रोड बिजली पानी आदि समस्याओं के समाधान के लिए मौखिक रूप से अपनी मांग रखी। जिसमें सांसद महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया अति शीघ्र झाबुआ विकासखंड के अंतर्गत आने वाली समस्त पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चाहे वह किसी भी दल पार्टी से जुड़े हो सबके साथ मिलकर एक कार्य योजना बनाएंगे और समस्त पंचायतों के विकास कार्य करेंगे।

तिरंगा यात्रा मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

भाजपा मंडल पिटोल द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में पिटोल सहित आसपास के युवाओं के साथ ग्रामीणों ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा सभी नेताओं के साथ खेल मैदान से प्रारंभ कोई तिरंगा यात्रा वापस खेल मैदान में समाप्त हुई इस तिरंगा यात्रा में पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कोली अपने समस्त स्टाफ के साथ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *