झाबुआ लाइव डेस्क
शनिवार को भाजपा मण्डल पारा की बैठक कालिका माता मन्दिर प्रागंण बखतपुरा पारा में संपन्न हुई। बैठक कोरोना महामारी से बचाव एवं भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का लाभ हर ग्राम स्तर के लोगो को मिले इस विषय में चर्चा कर भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा। इस दौरान प्रत्येक ग्राम से 10 लोगो की टीम तैयार करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द लोगो घर घर जाकर कोराना का टीका लगवाने के लिए समझाइश एवं शासन एवं प्रशासन की योजना के बारे में बताया जाएगा।

बैठक कोराेना महामारी से बचाव एवं भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का लाभ हर ग्राम स्थर के लोगो को मिले इस विषय में चर्चा कर भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा,एवं प्रत्येक ग्राम से 10 लोगो की टीम तेयार करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द लोगो घर घर जाकर कोराना का टीका लगवाने के लिए समझाए एवं शाशन प्रशासन की योजना भी समझाए।
संपूर्ण बैठक रामा एवं पारा मण्डल प्रभारी सोमसिंह सोलंकी एवं पारा मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह अमलियार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें मण्डल महामंत्री रोमीराज सैन व मंडल मंत्री सतीश अजनार ,कार्यालय मंत्री पपुसिंह डामोर,मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप डावर,सीजन वसुनिया,जुवंसिंह चौहान,कार्यकर्ता वालसिंह मसानिया ,उमेश डामोर,रमेश डोड़वा, सेकू रावत, रुमसिंह चौहान,लालसिंह डावर, भयनकसिंह ,सागर डावर,राकेश भाबॉर, मोहनसिंह हीहोर,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *