झाबुआ लाइव डेस्क-
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिले में कोरोना कफ्र्यू अब 31 मई तक बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि 20 मई को जिला आपदा प्रबंधन समूह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्राप्त निर्देशों व सुझाव के आधार पर निर्णय लेते हुए 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का समय बढ़ा दिया है। जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में 6 बजे से 11 बजे तक दूध डेयरी, सांची पाइंट एवं घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता व आरओ वायर सप्लायर्स , फल-सब्जी, फ्रुट बेचने वाले इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *