झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी म.प्र. की प्रदेश कार्यसमिति की रीवा बैठक में तय किये गये कार्यक्रमनुसार प्रदेश के सभी जिलो व मंडलों में कार्यसमिति की बैठक करना है उसी तारतम्य में 27 को जिले की वृहद बैठक रखी गयी थी जिसमे मुख्य अतिथि इंदौर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार थे। बैठक में जिले के सभी मंडलों की बैठक आगामी 1 व 2 जुलाई को सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। मंडलों में होने वाली बैठको के लिये मंडलवारी प्रभारी की घोसणा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने की जिसमें झाबुआ नगर के लिए फकीरचंद राठौड़, झाबुआ ग्रामीण के लिए दिलीप कुशवाह, राणापुर मंडल के लिए विधायक शांतिलाल बिलवाल, कल्याणपुरा मंडल के लिए ओम प्रकाश शर्मा, मेघनगर के लिए सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया, थांदला मंडल के लिए छगन जायसवाल, खवासा मंडल के लिए विधायक कलसिंह भाबर, पेटलावद के लिए जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, रायपुरिया मंडल के लिए सुरेंद्रसिंह मोटापाला, रामा मंडल के लिए शैलेष दुबे तथा पारा मंडल के लिए विधायक निर्मला भूरिया को प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *