काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट

 भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बृहद स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा काकनवानी मंडल का दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण का समापन हुआ वर्ग प्रशिक्षण के अंतिम दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ थांदला विधानसभा के पूर्व विधायक कलसिंग भाबोर द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर के किया गया प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता कलसिंग भाभर जी द्वारा आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपना उद्बोधन दिया गया इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाते हुए राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कहीं गई प्रथम सत्र की अध्यक्षता बालवासा पूर्व सरपंच मल सिंह जी डामोर द्वारा की गई इसके पश्चात द्वितीय सत्र में हमारी *कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका* विषय पर धार भाजपा जिला महामंत्री मनोज जी सोमानी द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना और उसमें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भूमिका के बारे में बताया गया द्वितीय सत्र की अध्यक्षता बालवासा पूर्व सरपंच राजहिंग पारगी द्वारा की गई द्वितीय सत्र के पश्चात तृतीय सत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री संगीता  सोनी द्वारा *पिछले छः वर्षों में हुए अंत्योदय प्रयत्न* विषय पर अपनी बात कार्यकर्ताओं को बताई तृतीय सत्र की अध्यक्षता युवा कार्यकर्ता लता डामोर द्वारा की गई तृतीय सत्र के पश्चात भोजन सत्र हुआ भोजन सत्र के पश्चात चतुर्थ सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत जी भावसार द्वारा *हमारा परिवार* विषय पर भाजपा परिवार के बारे में विस्तार से बताया चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नू भाई डामोर द्वारा की गई इसके पश्चात अंतिम और पंचम सत्र मैं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्यामा जी ताहेड द्वारा प्रदेश में *भाजपा सरकार की उपलब्धियां* विषय पर प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया अंतिम सत्र की अध्यक्षता युवा भाजपा नेता दुला जी मेढ़ा द्वारा की गई।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर द्वारा सभी वक्ताओं और अपेक्षित कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप कटारा एवं दोनों मंडल महामंत्री राहुल पंचाल और मन्नू डामोर एवं मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी बाबू निनामा, कड़वा कटारा, धीरा डामोर, केंगा डामोर, विजय डामोर, कालिया सिंगाड ीया, सुरेश निनामा, तानसींग डामोर, बहादुर डामोर, मक्खन डामोर, प्रथा मुनिया, मसूल निनामा, बाबूलाल बारिया, हरि नगर सरपंच लक्षमण डामोर, सेवला भुरिया, रादु डामोर, रमसु गणावा, एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल संचालन मीडिया प्रभारी एवं प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख रादू बारिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *