फिरोज खान भाजपा बरझर मण्डल अध्यक्ष लालसिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष की सहमति से बरझर मण्डल की 35 की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें 2 महामंत्री मनन परमार सेजावाडा व शांतिलाल प्रजापत को बनाया गया है साथ ही कोषाध्यक्ष बरझर के कपिल सोनी , सह कोषाध्यक्ष जोसना परमार बोरकुणडिया व कायसमेती सदस्य राकेश पचाया बोरकुणडिया को बनाया गया है इस कार्यकारणी में 19 सदस्य व 6 मंत्री बरझर मंडल कार्यकारिणी में बनाए गये जिसमें मण्डल के बरझर पंचायत के मात्र 3 , बोरकुडिया के 6 , बड़गांव 5 , रिगोल 6 , छोटा खुटाजा 2 बडाखुटाजा 3 , महेंद्रा 6 व सेजावाडा 2 को लिया गया है । पांच उपाध्यक्ष बनाए गए है। इस कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सभी सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाए दी। Post navigation सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय बरझर में सैयदना साहब के प्रथम आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण