भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछङा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंगलवार को भोपाल में सम्मान समारोह आयोजित किया। आयोजित कार्यक्रम में झाबुआ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने पहुंच कर तीर कमान भेंट कर पुष्प माला से सम्मान कर आभार व्यक्त किया मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता ने बताया कि प्रदेश के मुखिया जननायक शिवराज सिंह चौहान भाजपा सरकार द्वारा पिछङा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देकर आयोग बनाकर पिछड़ा वर्ग की 54 जातियों का मान बढ़ाने पर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश व जिला संगठन व समाज प्रमुखों ने सीएम हाऊस पहुंच कर सम्मान की सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष के साथ जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश सोनी, जिला मंत्री कमलेश गुर्जर, शरद नायक मण्ङल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार सहित समाज जन उपस्थित थे। Post navigation जिले में 38 पाजिटिव फिर मिले; इन तहसील व कस्बों के लोग हुए कोरोना संक्रमित रेलवे रैक पाइंट से ट्रक ओवरलोड खाद्यान्न से भरकर निकल रहे हैं, जिम्मेदार उदासीन