भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर चातुर्मास के दौरान तप-आराधना करने वाले तपस्वियों का बहुमान भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुशीला भाबर के नेतृत्व में मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष नेहा जैन, समाजसेविका मधुबाला चोरडिया एवं थांदला से सुनीता पवार एआसुका लोढ़ा, नहार के साथ तपस्वियों का बहुमान किया गया । हाल ही में मेघनगर के स्नेहलता वागरेचा परिवार जिन्होंने उपवास में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की थी उनका बहुमान किया गया। वर्षी तप में जयंतीलाल भंडारी, लता पोरवाल, सपना वागरेचा का वंदन अभिनंदन पुष्पमाला, श्रीफल एवं चंदन की तिलक लगाकर किया गया। तो वहीं सिद्धि तप में मेघनगर के दिलीप कोठारी,राकेश लोढा, शैलेष भंडारी, रजत कावडिय़ा, राहुल लोढ़ा, सुभद्रा ओरा, प्रेमलता सुवासरा, अंगूर बाला रुणवाल,सुनीता मूथा, मधु चोरडिया, संगीता पावेचा, सीमा भंडारी, समाजसेविका अर्चना कावडिय़ा, पूजा वागरेचा, अवनी लुणावत आदि तपस्वियों का बहुमान भगवान की जय जयकार किया गया। थांदला शहर से इस तपस्वियों का किया गया बहुमान 26 उपवास सुनीता संजय श्रीमाल, 24 उपवास, खुशबू पिता प्रवीण पालरेचा सिद्धि तप विमल पीचा एवं धर्मपत्नी हंसा सिद्धि तप रेखा कमल पीचा सिद्धि तप, श्रीकांता उमेश लुणावतसिद्धि तप-नीता संजय लोढा आदि तपस्वियों का बहुमान थांदला में भी किया गया। Post navigation शहर में जगह-जगह होंगे दही हांडी फोड़ कार्यक्रम श्रीकृष्ण की गूंज के साथ निकली आजाद कृष्ण परिवार की यात्रा