झाबुआ। जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झाबुआ की वृहद बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य प्रभारी के रूप में थांदला मार्केटिग के अध्यक्ष फकीर चंद राठौर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू सकलेचा ने की इस अवसर पर महामंत्री कीर्ति भावसार, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, प्रदेश अजजा मोर्चा महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, पूर्व मडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, विनोद मेडा, संजय शा सहित नगर के सभी वार्डो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, पार्षद उपस्थित थे। नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो वर्ष के कार्य काल में लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी वही 23 जून से 6 जुलाई तक प्रत्येक नगरीय वार्ड के बूथ स्तर तक पौधारोपण करने के बारे में बताया । इसी तरह भाजपा कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक दिलीप कुश्वाह हके मुख्य आतिथ्य एवं हरू भाई गा्रमीण मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, एवं कल्याणसिंह डामोर भी उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र से आये पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री कुश्वाह ने 23 जून से 6 जुलाई तक हर मतदान क्षेत्र में पौधारोपण करने तथा 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में विस्तार से बताया । कल्याण्सिंह डामोर एवं मेलिया कटारा ने भी बैठक को संबोधित किया । Post navigation वगईछोटी में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी भाजपा मंडल मेघनगर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर करेगा पौधारोपण