मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट भाजपा की ओर से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चलाये जा रहे। अभियान की शुरूआत आज मदरानी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष के मार्गदर्शन में की गई। मदरानी के घर घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य को मास्क लगाने की समझाइश दी गई। महामंत्री राजेश चरपोटा द्वारा की मास्क लगाने, आपस मे बात करते हुए उचित दूरी रखने, बार बार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर नही थूकने सहित अन्य सावधानियां बरतने की परिवार से अपील की गई। कार्यक्रम संयोजक में कोविड-19 के मण्डल प्रभारी केशव डामोर ने हमे एक दूसरे से दूर रहने की सलाह और मास्क लगाने की अपील की गई। कोविड़ जैसी महामारी बीमारी के प्रति हमे भी लापरवाही नही बरतनी चाहिए। सरकारी गाईडलाइन का पूर्णतया पालन करे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सेवा डामोर, महामंत्री दशरथ घोती, महामंत्री राजेश चरपोटा, उपाध्यक्ष नटवर मेवाड़ा, बालू भाई सरपंच,पांगला चारेल, सुकराम मेड़ा, बादल भूरिया, रणछोड़ बारिया सहित क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे । Post navigation इस बार 26 मार्च को पड़ रहा है वालपुर भगोरिया, कोविड-19 के प्रतिबन्धात्मक नियमो के साथ भरेगा भगोरिया,प्रशासनिक अधिकारियों के दौरे जारी कोरोना की दूसरी लहर : झाबुआ जिले के 12 तो अलीराजपुर जिले के 10 लोग कोरोना हुए संक्रमित