आलीराजपुर। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, आलीराजपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन किया गया। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने गणेश जी की आरती कर श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन के लिए ले जाया गया। पंचेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, जिला मंत्री रितेश डावर, विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता, पूर्व पार्षद महेश भिड़े, पार्षद प्रतिनिधि माधु कनेश सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने भगवान श्री गणेश से जिले एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। Post navigation सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का आलीराजपुर में हुआ स्वागत उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव