झाबुआ आजतक डेस्क ॥ भाजपा नेताओ के दिन बुरे चल रहे है भाजपा के कई नेताओ पर राणापुर पुलिस थाने पर कई धाराओ मे मामला दज॔ किया गया है दरअसल भाजपा समथ॔क एक सरपंच को राणापुर पुलिस द्वारा आरोपी बनाये जाने के बाद भाजपा नेताओ ने राणापुर थाने का घेराव कर धरना दिया था ओर कुछ नेताओ ने थाना परिसर मे घुसकर पुलिसकर्मीयो से बहस की थी जिसकी वीडियो रिकार्डींग पुलिस द्वारा करवाई गयी थी इस रिकार्डिंग को देखने के बाद पुलिस ने कल रात राणापुर थाने पर अपराध क्र 117/15 धारा 353, 294, 147, 189 के तहत मामला दज॔ किया गया है झाबुआ के एएसपी ने झाबुआ आजतक को बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे, भाजपा नेता मनोहर सेठिया, विजय नायर, सुरेश वागुल, हैदर अली, राधाकिशन राठोड, रामेश्वर नायक, शेंलेंद्र सोलंकी, दिलीप नलवाया, कांतिलाल प्रजापत, अर्पित राठी, गोविंद अजनार, भंवरसिह बिलवाल, हरसिंह पचाया, भययू ठाकुर के खिलाफ मामला दज॔ किया गया है । Post navigation चेतना पटेल पर गिरी गाज, पाष॔द पद से अयोग्य घोषित भव्य कलश यात्रा के साथ होगा मां की आराधना का शुभारंभ