भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

भाजपा करे 24वें नये जिलाध्यक्ष को की घोषणा कर दी गई। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एव प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के द्वारा की गइ। झाबुआ जिले से लक्ष्मणसिंह घोती (नायक) को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लक्ष्मणसिंह घोती मेघनगर से मात्र चार किलोमीटर दूर ग्राम गडुली के निवासी है। और उसके पूर्व जिलाध्यक्ष ओमशर्मा भी नगर से मात्र 5 किलोमीटर दूरी ग्राम रंभापुर के निवासी थे इस प्रकार दोनों जिलाध्यक्ष मेघनगर तहसील के होने से और उत्साह उमंग कार्यकर्ताओं में दोगुनी हो गई। घोती पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के महत्वपूण पदों पर काफी वर्षो से कार्य कर रहे इस प्रकार भाजपा ने जिलाध्यक्ष बना कर भरोसा किया है। प्रदेश से घोषणा होने के बाद बधाइया व स्वागत का दौर जोर शोर से किया जा रहा है। वही नगर में आज प्रफुल गादिया की फेक्ट्री में स्वागत सम्मान का आयोजन किया, जिसमे पूर्व विधायक कलसिंह भाभोर ने सम्बोधित करते हुवे कहा सिर में बर्फ मुंह में शकर, सीने में आग पैर में चक्की की तरह रहकर कार्य करना होगा। इसी प्रकार घोती ने भी सम्बोधित करते हुवे कहा की जिस प्रकार पार्टी मुझ पर भरोसा कर जिमेदारी दी हैं उस पर में खरा उतरने के लिये मुझे आप जेसे कार्य कर्ताओ की मेहनत से ही आगे बड़ पाएंगे और मेरे लिए और आप के लिए कोई नहीं सिर्फ पार्टी ही है पार्टी हमारी मां है और हम उसके बेटे हैं और बेटो का फर्ज बनता है कि मां के लिए काम करे। कार्यक्रम में जिला महामन्त्री प्रफुल गादीया, मुकेश मेहता, प्रेमसिंग बसोड, सचिन प्रजापत, भूपेश भानपुरिया, गौरव खण्डेलवाल, वेद् प्रकाश बसेर, प्रीतेश भानपुरिया, दीपक कुवाड़, सजंय भाबोर, मुकेश बामनिया, बन्टी सिसौदिया, बल्लू भूरिया, बदिया भाई आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्यामा ताहेड व आभार सचिन प्रजापत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *