रितेश गुप्ता@थांदला नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबू दादा चौहान की पुण्यतिथि पर पुत्र द्वारा मास्क वितरित किए गए । कोरोना के इस संकटकाल में विभिन्न तरह के आयोजनों का स्वरूप बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्व में जहां पुण्यतिथि या अन्य अवसरों पर फल फ्रूट बिस्किट एवं भोजन वितरण किया जाता था। आज वही मास्क वितरण, भोजन एवं राशन वितरण कर इन अवसरों पर पुण्य आत्माओं को याद किया जा रहा है। पूर्णा काल के इस दौर में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बाबू दादा चौहान जिन की स्मृति में प्रतिवर्ष उनके पुत्र आनंद चौहान द्वारा सामाजिक आयोजन किया जाता था इस वर्ष उनकी पुण्यतिथि मीडिया कर्मियों एवं समाजसेवियों को मास्क वितरण कर मनाई गई । श्री हनुमान बावड़ी मंदिर कांपलेक्स पर नगर के समस्त मीडिया कर्मियों एवं समाजसेवियों को मासिक वितरण किया गया वह मौन रखकर पुण्य आत्मा को याद किया गया। अवसर पर नगर के समस्त मीडिया कर्मी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे । ) Post navigation बगैर ठेके के ग्राम पंचायत की अवैध वसूली से व्यापारियों में पनपा आक्रोश, विधायक से की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनयन पर लक्ष्मणसिंह नायक का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत