5झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्वाचन के लिए शनिवार को सुखदेव विहार कालोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, मंडलों के अध्यक्ष, महिला पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियो, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं, मीसाबंदियो, वरिष्ठ भाजपाईयों, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों की भारी भीड जमा हुई। प्रदेश भाजपा द्वारा नामांकित जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रदेश भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मोर्य ने बारी बारी से संगठनात्मक चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिये प्रत्येक व्यक्ति से चर्चा कर भाजपा के जिलाध्यक्ष के लिये योग्य व्यक्ति के नामों के बारे मे रायशुमारी की।
जिला भाजपा कार्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी अमरदीप मोर्य के आगमन पर जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने उनका स्वागत किया तथा भाजपा संगठनात्मक निर्वाचन शांतिपूर्वक, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिये उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक केडर बेस्ड पार्टी होकर संगठन के निर्वाचन में भी सभी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही नेतृत्व का चयन होता है इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मोर्य ने संपन्न किये जारहे जिलाध्यक्ष के निर्वाचन को संगठन पर्व बताते हुए जिले के सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षो एवं जिला प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होने भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए पार्टी अनुशासन में रह कर कार्य करने की बात कहते हुए संपन्न होने वाले जिलाध्यक्ष निर्वाचन में रायशुमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा प्रत्येक सदस्य को अपनी भावनायें जनशुमारी मे व्यक्त करने का आव्हान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरदीप मोर्य ने ली सबकी राय

जिला भाजपा कार्यालय में बंद कमरे में जिला निर्वाचन अधिकारी मोर्य ने सर्व प्रथम मंडल भाजपा के सभी 11 नव निर्वाचित अध्यक्षो, जिला प्रतिनिधियों की बारी बारी से रायशुमारी की। इसके बाद संगठन एवं मोर्चा प्रकोष्ठो के प्रदेश प्रतिनिधियों, महिला पदाधिकारियों, विधायक, जन प्रतिनिधियों, जिला पंचायत, जनपद, नगरीय निकायों, सहकारी समितियों, मंडी के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के बाद पार्टी के सक्रिय सदस्यों, मीसा बंदियों, भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ भाजपाइयों आद को बुला कर व्यक्तिगत रूप से रायशुमारी करके उनका मत जाना। मौर्य ने बताया कि जिला भाजपा के अध्यक्ष के लिये भाजपा के प्रत्येक वरिष्ठ सदस्य को आमंत्रित कर उनका मत जाना जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सायंकाल देर तक जिले भर से आये भाजपा कार्यकर्ताओं की रायशुमारी ली जाती रही। सभी सदस्यों में नवीन नेतृत्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी मौर्य के अनुसार रायशुमारी के बाद प्रदेश भाजपा संगठन को प्रतिवेदन एवं परिणाम के बारे में अभिलेख सोंपे जाएंगे तथा संगठन द्वारा प्रदेश स्तर से इसकी पृथक से घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *