विपुल पंचाल@झाबुआ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय झाबुआ पर रविवार को पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पौधा रोपण कर प्रकृति बंदन कार्यक्रम लक्ष्मण सिंह नायक जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में आयोजित किया गया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नायक ने कहा कि पौधे ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी महत्ती भूमिका निभाते हैं और पौधों से ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने आसपास कम से एक पौधा लगना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर हरियाली का महत्व समझाया और ग्रीन सिटी क्लीन सिटी का संदेश दिया। इस अवसर पर पं महेंद्र तिवारी जिला कार्यालय मंत्री, अमित शर्मा मीडिया प्रभारी, अंकुर पाठक उपाध्यक्ष नगर मंडल, रूपसिंह बारिया मंडल अध्यक्ष नोगावा, लिम्बा,अनिल भाबोर,राकेश सिंह,कसना धाक एबं बड़ी शंख्या मैं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation भाजपाइयों ने पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पौधा रोपण किया झाबुआ में तेजी से बढ़ता जा रहा कोरोना संक्रमण; कुल 11 नए कोरोना कैस आये सामने …