झाबुआ। भाजपा जिला भाजपा संगठन द्वारा जिले में कार्यरत 17 मंडलों के लिए नवीन व्यवस्था के तहत प्रभारियों की नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा कर दी गई। यह प्रभारी अपने मंडल प्रभार क्षेत्र भाजपा संगठन को सुदृढ़ व मजबूत करने हेतु मंडल अध्यक्षों से तालमेल कर अपनी गतिविधियों को संचालित करेंगे। झाबुआ नगर मंडल प्रभारी गोपाल पंवार, पिटोल ग्रामीण मंडल प्रभारी दिलीप कुशवाह, कल्याणपुरा ग्रामीण मंडल प्रभारी ओपी राय, कुंदनपुर ग्रामीण मंडल प्रभारी थावरसिंह भूरिया, पारा ग्रामीण मंडल प्रभारी मनोहर सेठिया, पेटलावद नगर मंडल प्रभारी सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया को बनाया गया। वही रायपुरिया ग्रामीण मंडल प्रभारी का दायित्व हेमंत भट्ट, थांदला नगर मंडल प्रभारी लक्ष्मणसिंह नायक, मेघनगर नगर मंडल प्रभारी फकीरचंद राठौड़, पेटलावद ग्रामीण मंडल प्रभारी सुरेन्द्रजी मोटापाला, रामा ग्रामीण मंडल प्रभारी शैलेष दुब, खवासा ग्रामीण मंडल प्रभारी राजू डामोर, राणापुर नगर मंडल प्रभारी प्रफुल्ल गादिया, थांदला ग्रामीण मंडल प्रभारी अजय पोरवाल, राणापुर ग्रामीण मंडल प्रभारी सुनीता अजनार, नौगांवा ग्रामीण मंडल प्रभारी मूलचंद बामनिया, मदरानी ग्रामीण मंडल प्रभारी सुनीता वसावा को बनाया गया। Post navigation दीदार शाह वली उर्स के चादर शरीफ जुलूस में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने समाजजन करेंगे मांग दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत