झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय नई मंडी परिसर में भाजपा थांदला विधानसभा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में समरसता भाव लिए मिशन 2018 एवं 2019 पर पूर्ण विजय का संकल्प लिया गया व आगामी चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार विधायक कलसिंह भाबर द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अवसर पर मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह भाबर, राजेश वसुनिया, जिला महामंत्री प्रफुल गदिया, श्यामा ताहेड जिला महामंत्री किसान मोर्चा, नाथूराम पाटीदार, प्रदेश कार्य कारणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, जनपद अध्यक्ष मेघनगर सुशीला भाबर तथा 6 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पंच सरपंच एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष एवं नप अध्यक्ष बंटी डामोर व आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय भाबर ने माना। Post navigation दशामाता पर्व पर महिलाओं की ने पीपल के पेड़ की पूजा दशामाता की पूजा कर महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि व पति की लंबी आयु