अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में आज दशामाता की पूजा कर महिलाओं ने सुख शांति व पति की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की। साथ ही इस अवसर पर कथा का वाचन किया व मंगलसूत्र पर सफेद धागा धारण कर पूजन किया गया। सोमचन भाई की वावड़ी व रामचंद्र माली की बावड़ी पर सुबह से महिलाएं नए कपड़े व पूजा की थाली लेकर पूजन किया वही अति प्राचीन मां कालिका मन्दिर पर भी पूजा पाठ करती बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। गोपाल गो शाला रोड पथवारी माता मंदिर पर पूजा-अर्चन कर कई महिलाओं ने धार्मिक भजन पढ़े। Post navigation भाजपा के होली मिलन समारोह में लिया 2018-2019 में भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दशामाता पर्व पर महिलाओं पीपल के पेड़ की पूजा कर सूत किए धारण