भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त दोनों मंडल अध्यक्षों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर आगामी 27 तारीख को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक माधव सिंह डाबर, मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, जनपद अध्यक्ष जगदीश, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह चौहान, मंडी अध्यक्ष भूपेन डावर, मनीष शुक्ला और अजय जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में 34 पंचायतों के सरपंच, नगर परिषद के पार्षदगण तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद जी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ सुबह विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। Post navigation आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल जॉइंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत मगनसिंह कनेश का भव्य स्वागत किया