भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में क्षेत्र के निवासी व ज्वाईंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत हुए मगन सिंह कनेश के सम्मान में उत्कृष्ट विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कनेश का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या, वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी, शाहीद शेख व विद्यालय स्टाफ द्वारा फूलमाला,शाल व श्रीफल से किया। 

सेवानिवृत्त मगनसिंह कनेश आलीराजपुर जिले के ग्राम छाछटा फलिया झीरण के मूल निवासी होकर प्रशासनिक पद पर आलीराजपुर जिला पंचायत से लेकर विभिन्न स्थानों पर 39 वर्षों की सफल शासकीय सेवा के पश्चात शहडोल संभाग से ज्वाईंट कमिश्नर के पद से पिछले माह सफल कार्यकाल के पश्चात सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम लौटे। कनेश के लौटने पर परिजनों सहित अनेक स्थानों पर उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *