भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर कई बच्चे स्कूल में इसलिए वंचित हो जाते हैं कि उनके मां-बाप बाहर है दादा-दादी के साथ रहकर पशु चराने एवं खेती कार्य करने में लग जाते हैं जिससे उनकी स्कूल की पढ़ाई नहीं हो पाती है ऐसे बच्चों को आदरणीय कलेक्टर मैडम नीतू माथुर, एसडीएम निधि मिश्रा एवं डीपीसी मैडम निर्मला कलमे की प्रेरणा से जनपद शिक्षा केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर के अंतर्गत झीरन संकुल में चार स्कूलों के 16 बच्चों को मुख्य धारा में लाते हुए आज माध्यमिक विद्यालय बड़ी मिर्यावाट में कार्यक्रम कर सभी 16 बच्चों को जिसमे 7 बालिका एवं 9 बालकों को स्कूल में प्रवेश करवाया गया इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर अनुभाग के एसडीएम निधि मिश्रा, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र हटिला, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, खंड स्त्रोत समन्वयक राजेंद्र बैरागी, जन शिक्षक निजाम एवं स्कूल का स्टाफ मौजूद था सभी 16 छात्र-छात्राओं को पुस्तकों के साथ गणवेश एवं जूते वितरित गए। सर्वप्रथम एसडीएम महोदय के द्वारा ऐसे सभी छात्र-छात्राओं का तिलक कर माला पहनाई गई सभी बच्चों से प्रतिदिन स्कूल आने के लिए कहा। Post navigation जॉइंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत मगनसिंह कनेश का भव्य स्वागत किया महाशिवरात्रि से पहले झोतराडा महादेव मंदिर मार्ग का होगा पुनर्निर्माण, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत