झाबुआ लाइव कल्याणपुरा से उमेश चौहान की रिपोर्ट —————————————— लोकसभा उप चुनाव नज़दीक आते ही कोंग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हे इसी कड़ी में आज कल्याणपुरा में बाबा मकनादेव मन्दिर पर कार्यकर्ताओ की बैठक रखी गई कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए डा विक्रांत भूरिया ने बताया की हर कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाए और जनता को सरकार की नाकामी बताए सिर्फ घोषणा करने से कुछ नही होगा कार्यक्रम को हेमचन्द डामोर ने भी सम्बोधित किया इस दौरान दो सितम्बर को कल्याणपुरा में होने वाली सभा के बारे में भी चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को गाँव गांव जाकर बैठक लेने को कहा गया इस दौरान भूपेंद्र राठौर प्रीतेश जैन राकेश घोड़ावत लक्ष्मण यादव गौरव शर्मा पप्पू चौहान शान्तू मावि हिम्मत सिंह मनीष और आस पास के पंच सरपंच और को कोंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे Post navigation अच्छा काम करने वालो को पुरस्कार मिलेगा एवं खराब काम करने पर मिलेगा दण्ड — मंत्री माया सिह स्नातक स्तर तृतीय वर्ष की पूरक परीक्षा