अर्पित चोपड़ा @खवासा

जिले के जाने माने भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राठौर (भंवर बापू) का बुधवार शाम निधन हो गया। महेंद्र सिंह राठौर भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। बताया जाता है कि वे कुछ दिन पहले पैरालिसिस अटैक के बाद से ही बीमार चल रहे थे। महेंद्र सिंह राठौर ने राजनीति के साथ साथ धार्मिक क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। वे काफी लंबे समय से गायत्री परिवार से जुड़े रहे और गायत्री परिवार में खवासा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। राठौर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे। मृदुभाषी, मिलनसार व्यवहार के धनी महेंद्र सिंह राठौर के निधन से खवासा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने राठौर को श्रद्धासुमन अर्पित किए है। राठौर का अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे निवास स्थान खवासा से निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *