भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, लोकसभा प्रभारी सुशीला भाबर, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की धर्मपत्नी सूरज डामोर व मदरानी मंडल के अध्यक्ष कमलेश मचार के साथ में सोमवार को महिला मोर्चा की टीम ने मेघनगर के समीप रंभापुर हाट बाजार में रतलाम-झाबुआ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर के पक्ष में जनसंपर्क किया। जनसपंर्क की शुरुआत रंभापुर के मुख्य बाजार से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचे जहां पर प्रत्येक व्यापारी दुकानदार एवं हाट बाजार में ग्रामीणोंं से चर्चा कर केंद्र की योजना के बारे में बताते सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के बाद चाय के साथ चौपाल लगाकर चर्चा भी की गई जिसमें मोर्चा जिला सूरज गुमान डामोर ने कहा कि 19 मई को होने वाला लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उनके कई ऐसे ऐतिहासिक फैसलों से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है। उनके कई फैसलों ने महिलाओं के जीवन की दिशा बदलने में ऐतिहासिक काम किया है। महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी सुशीला भाभार एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा ने वार्ड, पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाकर जनसंपर्क करने के लिए पांच-पांच महिलाओं की टीम बनाई है। जो अपने अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करेंगी व संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24 भाजपा व केंद्र में मोदी की सरकार फिर से बनेगी। उक्त आयोजन में भाजपा की रीति नीति और मोदी से प्रभावित होकर लंबे समय से कांग्रेस के मजबूत पालवाड क्षेत्र के नेता माने जाने वाले रविंद्र राका ने रंभापुर में भाजपा की सदस्यता लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की धर्मपत्नी सूरज डामोर से भाजपा का गमछा पहन कर ली। इस अवसर पर महिला मोर्चा की मदरानी मंडल के उपाध्यक्ष प्रभा नायक, शारदा नायक, लता नायक वर्षा नानलिया एवं भाजपा महिला मोर्चा की कई महिलाएं उक्त आयोजन में उपस्थित रही। ) Post navigation -पुलिस-अतिरिक्त रक्षाबल के 100 जवानों ने लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए निकाला फ्लैगमार्च पद्मावती नदी में नहाने गए 8 वर्षीय संजू की पानी में डूबने से मौत