कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री मेनन
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री मेनन
 कार्यक्रम में मोजूद जिले के भाजपाई

कार्यक्रम में मोजूद जिले के भाजपाई

झाबुआ। शांति ओर सद्भाव की आशा यात्रा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 7500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी के मध्यप्रदेश के प्रवेश द्वारा पिटोल में आगमन के अवसर पर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री अरविंद मेनन, सहित प्रदेश स्तरीय नेताओं के द्वारा अगवानी के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय एक निजी गार्डन के सभाकक्ष मे झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियो की विशेष बैठक लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष मे वातावरण निर्मित करने के लिए आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री मेनन के अलावा संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मोर्य, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया, धार भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल, अलीराजपुर अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, झाबुआ जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, जोबट विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा नेता गोपीकृष्ण नीमा, गोरसिंह वसुनिया, मुकामसिंह किराड, दोलत भावसार, संगठन मंत्री भोपाल सुरेश आर्य, हुकुमसिंह गुप्ता, मोहनगिरी, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, राजू डामोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
पेटलावद त्रासदी के मृतकों को दी श्रद्धांजंलि
कार्यक्रम के प्रारंभ में पेटलावद ब्लास्ट त्रासदी में मारे गए लोगो को मेनन सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट खडे़ होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद मेनन ने जिले के पेटलावद मे हुई त्रासदायी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि घटना के समय वे भोपाल में आयोजित हिन्दी सम्मेलन में थे । घटना के बारे में जानकारी मिलते ही इस कार्यक्रम को स्थगित करते हुए अनन फानन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियो एवं गृह मंत्री को भेजा। घटना के बारे में पहले यह अंदाजा नही था कि इतनी क्रुरतम एवं बडी घटना घटी होगी। विस्तृत जानकारी मिलते ही स्वयं मुख्यमंत्री ने दुसरे दिन पेटलावद पहूंच कर घटनास्थल का अवलोकन कर प्रभावित हुए एक एक परिवार के यहां दो दिनों तक घुमकर लोगों के प्रति संवदेनायें व्यक्त कर घायलों को पूर्ण उपचार दिलाये जाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री स्वयं ही इसकी सतत जानकारी प्राप्त कर निर्देश प्रदान कर रहे है । मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रसंषा करते हुए श्री मेनन ने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व रहे है जिन्होने लोगों के करीब पहूंच कर एक एक परिवार से संपर्क कर उनके दुखदर्दो को सुनकर उनके निराकरण में अपनी भूमिका निभाई है। मेनन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री षिवराजसिंह की इस भूमिका एवं संवेदनषीलता के कारण लोगों को एक भरोसा कायम हुआ है।
कांग्रेस है हताश
अरविंद मेनन ने आगे कहा कि जिस तरह मानवीय पहलु पर मुख्यमंत्री ने सहयोगात्मक रूख अपना कर हर पहलु पर ध्यान दिया है वही कांग्रेस पार्टी ऐसे मानवीय एवं संवेदनाओं वाले मुद्दे पर लाषोंके ढेर की राजनीति कर रही है तथा राजनैतिक रोटिया सेंक व झूठ बोल कर भाजपा एवं सरकार के गले में डाल रही है । उन्होने पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि कांग्रेस के ऐसे झूठ को तोड कर उनके ही गले में डालना होगा । आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हताश है। केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद तो उनकी हताशा बढ ही गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पेटलावद मे आकर झुठ फैलाने का काम कर रहा है। भाजपा एवं संघ पर अनर्गल एवं झूठा आरोप लगा रहा है। कथित रूप से जो फोटो संघ के पथ संचालन का डाला गया है वह यहां का नही होकर फरीदकोट का है औरन कांग्रेस के झूठ को लेकर एफआईआर भी प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष पर दर्ज कराई गई है। मेनन ने कहा कि हमे कांग्रेसियों के झूठ से पूरी तरह सजग रहना है एवं हर घटनाक्रम पर पैमी नजर बनाये रखना है। उन्होने कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए उसे झुठ की राजनीति करने वाली राजनीैतिक पार्टी बताया।
जिले के संगठनात्मक चुनाव लोकसभा उप चुनाव के बाद
इस अवसर पर मेनन ने सितंबर माह मे भाजपा संगठन के जिला एवं मंडल स्तरीय चुनाव लोक सभा उप चुनाव को लेकर स्थगित करने की बात कहते हुए कहा कि लोकसभा उप चुनाव में पार्टी के हर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सोंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कांग्रेस से दृढता पूर्वक मुकाबला करना है। कायक्रम के प्रारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष षैलेश दुबे ने स्वागत भाशण देते हुए कहा कि आगंतुक नेताओं का हम पेटलावद त्रासदी को देखते हुए पुष्पमालाओं से स्वागत नही कर रहे है। उन्होने जिले के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रस्तुत की। संचालन महामंत्री प्रवीण सुराणा ने किया तथा अंत में आभार जिला महामंत्री राजू डामोर ने व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *