भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर- शुक्रवार को नगर के व्यस्ततम साईं चौराहे पर भाजपा- कांग्रेस आमने सामने दिखाई दी।कृषि कानून बिल के विरोध में किसानों के थांदला विधायक वीर सिह भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर सेवादल के जिला अध्यक्ष रायसिंह महिला अधयक्ष शायद भाभर के साथ कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पैदल व ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। किसान कांग्रेस रैली जैसे ही साईं चौराहा से गुजर रही थी । जहां पहले से ही भाजपाई अ ज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाभर का मेघनगर आगमन पर स्वागत करने के लिए खड़े थे। रैली में कांग्रेस की ओर से किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में… तो बीजेपी मंच की ओर से मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत के साथ खड़े सैकड़ो युवाओं के साथ खड़े भाजपाइयों ने किसानों के सम्मान में मोदी जी एवं शिवराज जी मैदान में के नारे लगाएं। नारों में दोनो ओर से भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई जो नगर व खबरों में खबू चर्चा का विषय बना हुआ है। Post navigation मेघनगर के टीचर्स कालोनी में भी मिला मृत कबूतर ,पशु चिकित्सक पहुँचे मोके पर अवैध मदिरा पर आबकारी विभाग का चला डंडा, 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 178 बल्क लीटर कच्ची शराब नष्ट की