अशोक बलसोरा@ पारा

भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा ने सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत कुल 20 पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस रूप में मनाया जा रहा है । जिसमें पारा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पारा में जाकर मरीजों को फल बिस्किट वितरण कर स्वास्थ्य केंद्र पारा के कोरोना वारियर्स डॉक्टर डोडवे का सम्मान किया एवं जन्म दिवस मनाया व तुलसी पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया। उपस्थित पदाधिकारी भाजपा मंडल महामंत्री रोमीराज सेन, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री वालसिंह मसानिया,युवा मोर्चा शुभम सोनी,भाजपा मण्डल मंत्री सतीश अजनार, पिछड़ा मोर्चा से संदीप सोनी, किशन पांचाल,चेतन देवड़ा, पलाश कोठारी, कान्हा प्रजापत,उमेश डामोर, रूपा मेडा ,विजय बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *