जितेद्र वाणी@ नानपुर श्री पंचेश्वर धाम की पावन धरा पर संगीतमयी सत्यनारायण कथा पाठ , अनिरुद्ध मुरारी के मुखारविंद से शुक्रवार को श्रवण करायी जायेगी| आयोजन पंचेश्वर धाम समिति द्वारा किया जा रहा है जिसके मुख्य यजमान औछबलाल सोमानी अमझेरा वाले रहेगे । यह आयोजन पंचेश्वर रामायण मंडल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है । कथा का समय होगा| सायं 7 बजे से तथा महाआरती व प्रसादी रात्री 10 बजे समापन होगा । समिति सदस्यों द्वारा बताया गया की कथा की सम्पूर्ण तेयारीया पूर्ण हो चुकी है तथा सम्पूर्ण नगर में निमंत्रण पत्र भी सदस्यों द्वारा सभी हिन्दू परिवारो में स्वयं घर जाकर वितरीत कर निमंत्रण दिये जा चुके है |अत : नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता सादर आमंत्रित है । नगर में इस अनुठे प्रयास व संगीतमयी कथा आयोजन के लिये चर्चा व उत्साह भी बहुत है । साथ ही इस कथा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सदभाव से परिपूर्ण सम्पूर्ण नगर की प्रबुद्ध धर्मप्रेमी जनता को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा संगीतमयी रूप में करा कर नयां संदेश भी देने के उद्देश्य से की जा रही हैं। Post navigation ग्रामीणों की कृषि भूमि से अलीराजपुर से दाहोद बायपास नहीं निकलने को लेकर जयस ने तहसीलदार को सौपा आवेदन नाबालिग बालिका ने कीटनाशक पिया, तो युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या