पेटलावद। रामजी की सेना चली,हर हर महादेव ,माधव रा मंदिर में मीराबाई एकली खड़ी जैसे भजनों के साथ श्रावण के दूसरे सोमवार निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर रतलाम के गोपाल म्यूजिक ग्रुप ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों पर भक्तों ने नाचते गाते भगवान शंकर की भक्ति की। भजनों के दौरान सैकड़ों भक्त नाचते गाते रहे। निलकंठेश्वर मित्र मंडल द्वारा श्रावण के सभी सोमवार पर भगवान का विशेष श्रंगार और भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। भजन संध्या का आनंद सैकड़ों भक्तों ने लिया। मंदिर प्रांगण पूरा भर जाने से इस बार भी भक्तों के बैठने की व्यवस्था बाहर की गई जहां पर एक बड़ी एलईडी के माध्यम से लाईव भजन संध्या दिखाई गई। निलकंठेश्वर मित्र मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या और भगवान के आकर्षक श्रृंगार का दर्शन करने हजारों भक्त मंदिर पर पहुंचे, जिनके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई जिसमें दर्शन के लिए मंदिर के मुख्य द्वार से ही रैलिंग लगाई गई ताकी मंदिर में धक्कामुक्की न हो साथ ही सभी को भगवान के दर्शन हो सके। इसके साथ ही पूरे मंदिर को सीसी टीवी कैमरे की निगाह में रखा गया। देर रात भगवान की महाआरती उतारी गई और महाप्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation एसडीएम ने बैठक रख निष्पक्ष चुनाव करने की दी हिदायत विश्व शांति-भाईचारे का संकल्प लेकर दो सप्ताह से तपस्या में लीन लक्ष्मणदासजी महाराज