जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर भगोरिया मेले घनश्याम माली की वाड़ी में लगेगा। मेला स्थल पर ग्राम पंचायत में साफ सफाई का कार्य आज शुरू कर दिया। वहीं सरपंच सावन मारू ने बताया कि जिला प्रसाशन की सहमति से जिला पंचायत सीओ व अन्य अधिकारी आज भगोरिया स्थल पर पहुंचे तथा मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। ग्राम में हाट बाजार के दौरान अव्यवस्थाएं न हो इसके लिए प्रशासन ने माकूल स्थल पर भगोरिया हाट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है तथा ग्राम पंचायत के जिम्मेदार भी इस व्यवस्था से खुश नजर आ रहे हैं। ) Post navigation संविदा कर्मियों ने विधायक पटेल के समक्ष मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन जिस गांव में गोशाला होती है वहां भगवान निवास करते है – विधायक कलावती×