झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- विगत 7 मार्च से भगोरिया करने के लिए अपने भाई सबेसिंह के गांव वडलीपाडा से एक युवक के साथ भगोरिया करने के लिए खरडूबड़ी गई थी और वह वहा से गायब हो गई। जब शाम को वह घर नहीं लौटी तो सबेसिंह ने इसकी सूचना राणापुर पुलिस को देते हुए बताया था जिसकी गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज कर ली लेकिन उसका पता अभी तक नहीं लगा सकी है जबकि सबेसिंह ने झाबुआ लाइव को बताया कि उसने आवेदन देकर पुलिस को बताया था की वह गांव के ही युवक कैलाश के साथ यहां से गई थी और वह कैलाश उसे जबरन भगोरिया दिखाने ले गया था आशंका है की उसकी बहन के गायब होने में कैलाश का ही हाथ है लेकिन पुलिस ने अभी तक आशंका जाहिर करने और एक रिक्शा चालाक का बयान दिलवाने के बाद भी सख्ती से पूछताछ नहीं की है और वह खुलेआम घूम रहा है। सबेसिंह ने यह भी बताया कि उसने जनसुनवाई में एसपी साहब से भी गुहार लगाई थी मगर आश्वाशन के सिवाय कुछ नहीं मिला और अब वे अपनी बहन को लेकर परेशान हो चुके है और आशकित है की उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। वही पुलिस के रवैये से निराशा हो रही है। राणापुर पुलिस ने झाबुआ लाइव को बताया कि वे गुमशुदगी दर्ज कर ढूढने का प्रयास कर रहे। Post navigation कैंडल जलाकर कश्मीर व नक्सली हमले में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि नियम विरुद्ध सरपंच का चार्ज उपसरपंच को सौंपने पर सरपंच-सचिवों ने सीईओ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन