मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

आगामी भगोरिया व होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए आम्बुआ क्षेत्र में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  शशांक दुबे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक सांथ छापेमारी की कार्यवाही की। उक्त कार्यवाही में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य खाद्यान्न जब्त किए गए।
इस प्रशासनिक अमले में राजस्व, खाद्य व औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग शामिल था। जब्त सामग्री में 200 लीटर से अधिक कोल्ड ड्रिंक्स व लगभग 50 किलोग्राम से अधिक खाद्य पदार्थो को जब्त किया गया। सभी खाद्य पदार्थो को थाना परिसर में गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया इसी क्रम में अलीराजपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी  धीरेन्द्र जादोन के द्वारा प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सैंपल एकत्र किए गए जिन्हें टेस्टिंग हेतु लैब भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त आम्बुआ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का चिन्हांकन किया गया। अतिक्रमणकारियों को जल्द ही नोटिस दिलवाकर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग के संजय वसुनिया, जितेंद्र डुडवे, रघु जमरा व आम्बुआ थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

 

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *