रितेश गुप्ता थांदला आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व हेतु उत्साहीत ग्रामीण पर्व की शुरुवात के पुर्व पलायन से लौटे । मंगलवार को पहले भगोरिया हाट में हालकिं अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई परन्तु गा्मीणों का उत्साह चरम पर था। सज धज के युवतीयां व युवक नगर में पंहुचे व पर्व का आनंद उठाया। समय के साथ बदलते आधुनिक परिवेश में युवको के हाथ में बांसुरी की जगह मोबाईल ओर परम्परागत परिधान से अलग जिन्स टी शर्ट व रंग बिरगें जुते व चश्मे पहने नजर आये ।तो वही युवतियां भी परम्परागत परिधान छोड़ आधुनीक साड़ीयों में नजर आई। एम.जी रोड़ पर पुरानी मंडी पर भगोरीयें मेले का आयोजन किया गया। अम्बे माता मंदीर पर नगरपरिषद द्वारा शीतल जल कि व्यवस्था की गई। दोनो दलों ने निकाली गैर भगोरिया के दौरान काग्रेस एव भाजपा द्वारा गैर निकाली गई। काग्रेंस द्वारा पुरानी मंडी से गैर प्रारंभ की गई जिसमें परम्परागत ढोल एवं काग्रेस के झंडो को कार्यकर्ता व नेता गण निकले । रैली का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक कांतिलाल भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल,युवा नेता जसवंत भाबोर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,कालूसिंह नलवाया,युवा नेता राजेश गेंदाल डामोर, चैनसिंह डामोर,पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेसिंह नायक,पार्षद कादर शेख,आनंद चैहान, कमालुद्दीन शेख,पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, सुधीर भाबर, जितेन्द्र धामन, सरपंच रालू वसुनिया,जयसिंह वसुनिया,दीपक बिलवाल,चतरू खोखर, हरीश पंचाल,शंकर डामोर,बहादुर हटिला,रुसमाल चरपोटा, रमेश खड़िया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनजाति विकास मंच एवं भाजपा द्वारा सयंुक्त रुप से गैर निकाली गई । एम जी रोड़ से 51 मांदल के साथ निकली गैर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्वास सोनी , पुर्व विधायक कलसिंह भाबर ,नगर परिशद अध्यक्ष बंटी डामार, दिलीप कटारा,संजय भाबर ,राजेष वसुनिया ,सहीत बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवंज न जातिय विकास मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थीत रहे। गैर के दौरान भाजपा ढोल मांदल पर जमकर थिरके व पर्व का आनंद लिया । गैर का समापन अश्ट हनुमान मंदीर बावड़ी पर हुआ। Post navigation लोक संस्कृति पर्व भगोरिया धूमधाम से मनाया, झूले चकरी मौत का कुआं तथा बच्चों की रेल का लुफ्त उठाया, मस्ती में झूमते रहे युवाओं की टोलियां गांव से बाहर खेल मैदान पर हुआ भोंगर्या हाट में जमकर हुई खरीदी-बिक्री, ग्रामीणों ने उठाया झूला-चकरी का लुत्फ