झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- श्री केशरिया नाथ जिनालय में पर्युषण महापर्व की धूम मची हुई है जिनालय में प्रात: से ही भक्तों का ताता लग जाता है तो भक्त पूजा की कतार बना कर बड़ी संख्या में पूजा करते नजर आते। वही पर्युषण के चलते भगवान् महावीर का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान आदिनाथ की प्रतिमाजी का आकर्षक श्रंगार मनीष कुमट,विक्की सेठिया, रवि सेठिया, संदीप कटकानी, नयन माण्डोत, लालू माण्डोत द्वारा किया गया जिसमें भगवान को दूल्हे राजा की तरह सजाया गया व शाम 5 बजे समस्त भक्तो ने भगवां की आरती का चढ़ावा लिया व त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ की ओर से पर्युषण पर्व में प्रतिक्रमण करा रहे स्वर्गीय राजमलजी नेताजी के सुपौत्र व मनोहर लाल मुन्ना कटकानी के पुत्र संदीप कटकानी का डॉक्टर इंदरमल वोहरा, कनकमल माण्डोत, झमक लालजी माण्डोत, शेतानमल कुमट द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर बहुमान किया गया व भगवान की महाआरती के पश्चात सभी समाजजनों ने एक-दूसरो को छापा लगाकर एक दूसरे को भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर मिठाइयां बांटी। जन्मोत्सव में कांतिलाल कोटडिया, संजय कोठारी, अनिल कोठारी, विपिन वोहरा, अर्जुन सेठिया, कमल कालिया, प्रकाश भांगू, विजय वोहरा, दिनेश माण्डोत, अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद अध्यक्ष मनीष कुमट, मितेश कुमट, मनोहर कटकानी, विमल सेठिया, कांतिलाल कासवा, मनीष कोठारी, राजेंद्र वोहरा, अभय वोहरा, हजारीमल कोटडिया आदि समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। Post navigation मदर टेरेसा को वेटिकन में संत की उपाधि मिलने पर इसाई समाज ने निकाला चल समारोह वीर जन्म वाचन महोत्सव मनाया