लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

भगवान दत्तात्रेय प्रकटोत्सव श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रातः 9 बजे से भजन कीर्तन एवं सुन्दरकांड किया गया। प्रातः 11.30 बजे महाआरती की गई। आरती के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मप्रेमी जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंशापूर्ण खेड़ापति का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *