लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया करणी सेना इकाई झाबुआ के बैनर तले बामनिया करणी सेना द्वारा आगामी 8 जनवरी 2023 को भोपाल में आयोजित होने वाले सर्वसमाज हितार्थ जन आंदोलन हेतु आह्वान रैली निकाली गई, जिसमे आयोजन में सभी समाज को शामिल होंने का आह्वान किया गया। उक्त आयोजन करणी सेना परिवार, समस्त राजपूत समाज एवं सर्व समाज द्वारा किया जा रहा है, जिसमे मुख्य भूमिका टीम जीवनसिंह शेरपुर (करणी सैनिक) की है। जन आंदोलन एवं महारैली में मुख्य मुद्दा आर्थिक आधार पर हो आरक्षण, जातिगत आरक्षण की पुनः समीक्षा एवं एट्रोसिटी एक्ट का विरोध आदि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है। आह्वान रैली में महेन्द्र सिंह झकनावदा, सुरेन्द्र सिंह सलूनिया, रजत सिंह राव, ब्रजभूषण सिंह परिहार, प्रतापसिंह सिसोदिया, कालूसिंह देवड़ा,अजय सिसोदिया, जीवन सिंह पंवार, लोकेन्द्र सिंह गेहलोत, विपिन शर्मा,अभिनव राठोर, मंथन परमार,स्वपनिल वागरेचा, धीरजसिंह देवड़ा, सत्तू ठाकुर, शिवप्रसाद राठौर आदि मुख्य रूप से शामिल थे। Post navigation नवागत चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने संभाला पदभार भगवान दत्तात्रेय प्रकटोत्सव पर हुआ भंडारा