पियुष चन्देल, अलीराजपुर
नगर में 17 जुलाई मगंलवार को भगवान श्री जगन्नाथजी की रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन रखा गया है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एंव बहन सुभद्रा के साथ सुसज्जीत रथ में नगर भ्रमण करेगे।
सा अनंन्त विभूषित श्रीमद् जगत गुरू रामानुजाचार्य श्रीवत्स पीठाधीपति श्री श्री 1008 स्वामीजी वेंकटेषाचार्यजी महाराज गादी पति श्री वत्समठ-चांदोद जिला बड़ौदा के पावन सानिध्य में आयोजित इस यात्रा की रूप रेखा के लिये गतदिवस नृसिंह मंदिर प्रांगण में 7 जुलाई एवं 12 जुलाई को विशाल बैठक का आयोजन हुआ। यात्रा को सफल बनाने के लिये बैठक में विभिन्न समितियो का गठन किया गया। बैठक की जानकारी देते हुवे आयोजन के मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडिया ने बताया की रथ यात्रा मगंलवार को दोपहर 2 बजे से श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौराहे से लेकर रामदेव मंदिर, कुम्हारवाड़ा होते हुवे हॉटगली, रणछोड़ राय मंदिर, बस स्टेण्ड तथा असाड़पुरा होते हुवे वापस बस स्टेण्ड से नगर भ्रमण करती हुई पुनः नृसिंह मंदिर प्रांगण तक सायं 7.30 बजे आयेगी। मंदिर प्रांगण पर महाआरती होगी इसके बाद स्वीमीजी श्री वेंकटेषाचार्यजी के आशीर्वचन होंगे व प्रसादी का वितरण होगा। इस यात्रा की प्रसादी अमावस्या नर्मदा स्नान ग्रुप द्वारा रखी गई है। यह भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का 10 वा वर्ष है। बाहर से आने वाले भक्तो के लिये मन्दिर परिसर में भोजन की व्यवस्था की गई है। महाआरती के पहले पूज्य गुरूदेव द्वारा सभी समाज के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि, सासंद महोदय, विधायक महोदय, नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक महोदय का सम्मान किया जायेगा।
जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के राधेश्याम माहेश्वरी (डी. साहेब), कृष्णकांत मंत्री, मदनलाल माहेश्वरी व उमेश वर्मा ने बताया की रथ यात्रा में सभी पुरूष सफेद वस्त्र व महिलाए लाल व पिले वस्त्र धारण करके आयेगी। पुरे आलीराजपुर नगर में हिन्दु समाज के प्रत्येक घर पर रंगीन निमंत्रण कार्ड बांटे गये है। रथ निर्माण पूर्ण हो गया है। समिति के राधेश्याम नगवाडिया, प्रकाश सोमानी व पंकज परवाल ने बताया कि नृसिंह मंदिर परिसर को फुल बंगले से सजाया गया है।श्रद्वालु आज शाम 6 बजे से 10 बजे तक फूल बगला के दर्शन करने अवश्य मन्दिर पधारे। रथ यात्रा में रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये है, जहां गुलाब के फुल से भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया जायेगा। कई संगठनो व समाज द्वारा रथ यात्रा के मार्ग पर जल पान की व्यवस्था की गई है। रथ यात्रा में आलीराजपुर के अलावा आम्बुआ, भाबरा, जोबट, दाहोद, बाग, नानपुर, कुक्षी, छोटाउदेपुर, इन्दौर, बड़ौदा, खट्टाली सहित अनेक स्थानों से भक्तजन शामिल होंगे। जो व्यक्ति पैदल नहीं चल सकता है, उसके लिये वाहन की व्यवस्था भी की गई है। यह वाहन रथ के पीछे चलेंगे। यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर 2 बजे माननीय कलेक्टर महोदय गणेशशंकर मिश्रा, पुलिस अधिक्षक विपुल श्रीवास्तव, सासंद कान्तिलाल भुरिया, विधायक नागर सिंह चौहान व नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल भगवान के रथ के आगे झाडु निकालकर करेंगे। पूरे नगर में रथयात्रा के होल्डीगं व बेनर लगाये गये है। यात्रा के आयोजक माहेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज, राठौड़ समाज, जैन समाज, हरसोला वणिक समाज, असाड़ा राजपूत समाज, वाणी समाज, स्वर्णकार समाज, दषा वैष्णव समाज, माली समाज, प्रजापत समाज, सेन समाज, धोबी समाज, देववंशीय (लोहार) समाज, कुमरावत समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, परिहार समाज एवं समस्त हिन्दु समाजगण है। रथ यात्रा महोत्सव समिति ने सम्पूर्ण हिन्दु समाज से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *