झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट पेटलावद में गणेश उत्सव आकर्षक का केंद्र बना सुभाष मार्ग पेटलावद, जहाँ सुभाष मार्ग के राजा श्री गजाजन महाराज के दरबार मे नित नए आयोजनों व ढोल धमाकों के साथ “श्री गणपति गजाजन महाराज” की महाआरती बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम से उतारी जा रही है, साथ ही सुभाष मार्ग व अन्य क्षेत्रों से भक्तजन आकर महाआरती का लाभ ले रहे है। बीती रात गणेशोत्सव के छठें दिन ढोल की थाप पर “चारपाई ऊपर घोड़ी नृत्य” की एक अद्भूत प्रस्तुति दी गई, जो आकर्षक का केंद्र बनी, तत्पश्चात सुभाष मार्ग के राजा “श्री गजाजन महाराज” की महाआरती धूमधाम से उतारी गई, साथ ही महाप्रसादी वितरण किया गया। Post navigation जिला एवं सत्र न्यायाधीश तिवारी ने फीता काटकर किया पेटलावद एडीजे कोर्ट का शुभारंभ खसरा-खाता नकल की प्रमाणित प्रति के लिए भटक रहे क्षेत्रवासी