फिरोज खान @ अलीराजपुर

अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजादनगर थाने के छोटा भावटा गांव मे हत्या की जघन्य वारदात हुई है.. यहां एक शख्स ने एक तीन साल के मासूम की फालिया मारकर हत्या कर दी है वारदात के बाद पुलिस मौके पर है … आरोपी को पकडे जाने की भी सुचना है .. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे के आसपास जब मृतक बालक रोविंद पिता महेंद्र अपने परिजनो के साथ था ओर परिजन बकरियां चरा रहे थे तभी आरोपी नानकिया पिता नजरू ( 45 ) को देखकर बच्चा भागने लगा उसी बात पर से आरोपी ने बच्चे को फालिया मार दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी …फिलहाल पुलिस मौके पर है ओर हत्या के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश मे जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *