सलमान शैख़@ झाबुआ Live
जिले में एसपी आशुतोष गुप्ता ने थानेवार बलों की संख्या में बड़ा फेरबदल किया है। थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला दूसरी जगह करने नई सूची जारी की। इसमें 10 हेड कांस्टेबलो के साथ 1 एसआई, 3 एएसआई और 34 आरक्षको का तबादला दूसरी जगह कर दिया। इसमे महिला आरक्षक भी शामिल हैं।
माना जा रहा है कि एक थाने में तीन साल से ज्यादा होने के बाद भी पुलिसकर्मी जमे हुए थे। कुछ थानों में परफार्मेंस ढीला होने पर एसपी ने सूचीबद्ध करते हुए पुलिसकर्मियों को इधर से उधर करने फरमान जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *