सुनील खेड़े@जोबट

ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को दूरसंचार क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29 वी पुण्यतिथि श्रद्धापुर्वक शहीद दिवस के रुप मे मनाई गई। कांग्रेसी नेताओं ने जारी लॉक डाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का परिपालन करते हुवे स्थानीय फार्महाउस पर आज जोबट ब्लॉक व शहर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री राजीव गांधी जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया, विधायक प्रतिनिधि मोनू भैया, वरिष्ठ नेता केसर सिंह डावर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े, पार्षद फारुख खत्री, युवा नेता नीलू डावर, कांग्रेस आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष जीतू अजनार उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *