अलीराजपुर लाईव डेस्क
कल जोबट विधानसभा क्षेत्र के आज़ाद नगर ब्लॉक के ग्राम खुटाजा में खूटाजा से कोरियापान तक डामरीकरण रोड़ का खुटाजा सरपंच सविता हरीश भाभर द्वारा भूमिपूजन किया गया इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाभर, आजाद नगर पार्षद नारायण अरोड़ा, वरिष्ठ नेता लईक भाई, इंजीनियर व ठेकेदार आदि उपस्थित रहे। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने आरोप लगाए है, की वर्तमान समय में पूरे देश मे कोरोना महामारी का संकट चल रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। किंतु उक्त कार्यक्रम में नियमो को दरकिनार करते हुए उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया। श्री ठकराला ने आलीराजपुर लाइव को बताया कि 7 करोड़ 52 लाख की लागत के ये कार्य pwd विभाग के है ये पंचायत के कार्य नही है, ऐसे में सरपंच को इन कार्यो के भूमिपूजन का अधिकार नही है।किसके आदेश से सरपंच ने भूमिपूजन किया ये जांच का विषय है। इस संबंध में जिला कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता से भी चर्चा की गई की प्रशासन की गाइड लाइन का उल्लघंन करके आदेश का पालन ना करने वाले दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए, जिस पर कलेक्टर मेडम ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *